बड़ौत (बागपत)। इंडो यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ फार्मेसी बावली में मंगलवार को फार्मेसी दिवस मनाया और मेधावियों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ कॉलेज निदेशक मांगेराम चौधरी, प्राचार्य डा. बृजेश कुमार दूबे, इंजीनियर प्रशांत कुमार और बीएड विभागाध्यक्ष सचिन दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं मेें भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिवम त्यागी, क्विज प्रतियोगिता मेें टीम बी से सोनिया, प्रेम, वाजिद, सुधांशु और शिवम प्रथम रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डा. बृजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि फार्मेसी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है। कॉलेज निदेशक मांगेराम चौधरी ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें शरण जीत, अजय शर्मा, उज्जन तोमर, राहुल, अंकुर नैन, विपुल, अनीशा, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।