बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में मंगलवार को सामान्य ज्ञान ओलंपियाड का आयोजन किया, इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ओलंपियाड का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। ओपी शर्मा ने बताया कि एसओएफ द्वारा आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा एक से दस तक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एसओएफ परीक्षा प्रभारी मीनाक्षी तोमर व चेयरमैन हंस कुमार जैन की देखरेख में ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की सघन चेकिंग की गई। परीक्षा मेें छात्रों ने ओएमआर शीट पर उत्तर दिए। उन्होंने बताया 11 अक्तूबर को अंग्रेजी ओलंपियाड की परीक्षा होगी। इसमें आशुतोष मुक्ति, शुभांगी, विकास शर्मा, कल्पना, रविता आदि रहे।