फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण कराया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। विकास भवन सभागार में उन्होंने कहा कि विभागीय रेंकिंग में सुधार लाए। गन्ना भुगतान, कृषि विभाग, जल निगम, राज्य पोषण मिशन, डीपीआरओ, पीएम आवास योजना, ऊर्जा निगम, बेसिक शिक्षा की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि गोद लिए गांव में जरूर जाए और वहां को भौतिक निरीक्षण करेंगे। इसकी आख्या कार्यालय को देना सुनिश्चित करेंगे। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, पीडी एमएल पटेल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें