बड़ौत (बागपत)। नगर में आचार्य प्रसन्न ऋषि महाराज का संसघ प्रवेश हुआ। आचार्य प्रसन्न महाराज को शांति नाथ मंदिर के साथ विशाल जलूस व बैंडबाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के महावीर हॉल मेें पहुंचा, जहां पर उन्होंने जैन श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद किया कि चातुर्मास साधु संत के लिए उत्पन्न, साधनों के लिए अनुपम अवसर होता है, धर्मसभा के बाद आचार्य धर्म सागर साधु आश्रम वृति मेें चातुर्मास के लिए प्रवेश किया। इस अवसर पर चेयरमैन अमित राणा, पंकज जैन, संदीप जैन, अजय जैन, विपिन जैन, प्रवीण जैन, सुनील जैन, राजवीर, संदीप आदि रहे। ब्यूरो