फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की दुर्दशा पर चिंता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। युवाओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे की दशा पर चिंता जताई और चेतावनी दी कि यदि इसकी हालत ठीक नहीं हुई तो युवा सीएम मुख्यालय पर जाकर आंदोलन शुरू करेंगे। बुधवार को समाजसेवी बबलू मलिक के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिलाकर उप्र में सरकार बनवाई। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि प्रदेश की सभी सड़कों को दो माह के अंदर गड्ढ़ामुक्त करा दिया जाएगा लेकिन हमें ऐसा लगता है कि प्रदेश में सभी सरकार वादा पूरा नहीं करती। बबलू मलिक ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे की दयनीय हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रतिदिन इस हाइवे से आवागमन करने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द हाइवे निर्माण व बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग उठाई। संचालन सोनू ने किया। बैठक में मोहित, सचिन, अरुण, दीपक, रवि, सन्नी, योगेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें