कांधला। गांव मीमला के देवेंद्र, राहुल, मोहित, दिनेश, सुदेश, रहबर, बीरसैन ओमपाल ने लगातार हो रही बरसात के चलते गलियों में कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न हो पाने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की ।