बागपत। सरूरपुर कलां गांव में युवा शक्ति किसान क्लब के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। अध्यक्ष सुभाष नैन ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़ों का सबसे बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनका लक्ष्य सौ पेड़ लगाने है। हर सदस्यों को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। सदस्यों से अपील की अपने परिवार सहित आस-पड़ोस के लोगों से भी पौधरोपण कराएंगे। विनोद, नरेश, बाबूराम, पप्पू, सचिन मौजूद रहे। ब्यूरो