फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन की टिकट खिड़की पर खड़ा युवक हुआ बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए खड़ा युवक अचानक बेहोश हो गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरत-फुरत युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शामली जनपद का युवक संजीव बुधवार को किसी काम से बड़ौत अपने रिश्तेदार के यहां आया था। जब वह काम पूरा कर शामली जाने के लिए बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 74021 में जाने के लिए टिकट खिड़की पर खड़ा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व यात्रियों ने उसे तुरत-फुरत एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें