बागपत। सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे वूमेन टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। डीडीओ हुब लाल ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं एवं युवतियां घर में स्वरोजगार चला सकती हैं। इससे उन्हें किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना ग्रुप बनाकर अपने जरूरत के कार्यों को पूरा कर सकती हैं। इसमें प्रशासन भी सहयोग करता है। संस्थान के निदेशक आरपी कन्नौजिया ने बताया कि 30 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। तकनीकी और उद्यमिता संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्यूटी पार्लर तथा पशु पालन डेरी का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने भी सभी का उत्साहवर्धन किया। पूनम देवी, धीरज कुमार, नीरज, नीलम, सोनिया, शीतल, सीमा, समीना, कविता, मौजूद रहे।