दोघट (बागपत)। किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी बिजली चोरी के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे हैं। भड़ल गांव में पत्रकारों को बताया कि अधिकारियों ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन आज तक इन समस्याओं पर कोई विचार नहीं हुआ। बिजली के बढ़े बिल, विद्युत चोरी के नाम पर रिपोर्ट, आवारा गोवंश के रहने की व्यवस्था, चौगामा नहर का निर्माण कराने आदि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 25 मई को बड़ौत तहसील में किसान उनके नेतृत्व में गिरफ्तारी देंगे।