बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड पर रविवार को किसानों की बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन किया। साथ ही सोमवार को तहसील मेें पंचायत करने का निर्णय लिया गया। चौधरी ब्रजपाल सिंह के आवास पर बैठक मेें वक्ताओं ने कहा सरकारी तंत्र द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। अब किसान इस उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेगा। बिजली विभाग द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के बिल दो वर्ष के अंदर चार गुने कर दिए गए हैं, जबकि निजी नलकूप के बिल 100 एचपी की जगह 150 एचपी कर दी । विद्युत भार बेतहाशा बढ़ाया है जबकि गन्ने का भुगतान पूरे सीजन का बकाया है। नहरों की सफाई नहीं कराई जा रही है। सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कर रही है, लेकिन किसानों की आमदनी समाप्त होती जा रही है। सोमवार को तहसील मेें पंचायत करने का निर्णय लिया। इसमें बैठक में बलजोर सिंह आर्य, विक्रम सिंह आर्य, चौधरी ब्रजपाल सिंह, इकबाल सिंह, संजीव तोमर, चंद्रपाल सिंह, रामचरण, ओमप्रकाश, राजगुरू, रामबीर सिंह शामिल रहे।