अमीनगर सराय (बागपत)। दिल्ली में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हुई ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छह खिलाड़ियों ने पदक झटके हैं। कोच साजिद खान ने बताया कि बालिका सीनियर वर्ग में पारूल ने स्वर्ण, जूनियर में जीतू मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में निखिल ने स्वर्ण, अनमोल यादव और रिजवान ने रजत पदक जीता। सब जूनियर में आर्यन ने रजत पदक जीता। एकेडमी पहुंचने पर सभी विजेताओं का स्वागत किया गया। अन्य खिलाड़ियों को इनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। कोच साजिद खान ने बताया कि ये खिलाड़ी जयपुर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। यहां भी पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे।