बागपत। एडीएम लोकपाल सिंह ने बताया नौ मई को लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती पर जिले में धारा 144 लागू कर दी । यह आदेश पांच मई से 13 मई तक लागू रहेंगे। कोई भी संगठन, संस्था और व्यक्ति अथवा समूह जन शिकायतों और समस्याओं का बहाना लेकर बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकालेगा। यदि किसी ने निर्देश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।