फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक के परिजनों को 25 लाख का दिया जाए मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद दफ्तर में कार्यकर्ताओं की बैठक में मलकपुर मिल में मैकेनिक शराफत की मौत पर दुख प्रकट किया। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि मलकपुर मिल में दो दिन पूर्व मैकेनिक शराफत की क्रेन ठीक करते समय मौत हो गई थी। मामले की जांच पड़ताल करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि मैकेनिक की मौत के बाद न तो फरीदाबाद की कंपनी से कोई मलिक परिवार को सांत्वना देने पहुंचा और न ही मलकपुर मिल प्रशासन की ओर से। मृतक का परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर है। परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जरूर मिलती चाहिए। नवाब अहमद हमीद ने कहा कि मुआवजा मिलना चाहिए। कंवरपाल हुड्ड़ा, रमेश त्यागी, अजहर खान, कपिल जैन, सलीम अहमद, कलीम अल्वी, अनिरुद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें