फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच का अभ्यास वर्ग आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सिंचाई विभाग के बंगले पर हिंदू जागरण मंच का अभ्यास वर्ग हुआ, इसमें हिंदू समाज के समक्ष चुनौतियों के आधार पर टीम निर्माण के सूत्र बताए। अभ्यास वर्ग में मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवेंद्र शेखावत ने कहा कि टीम निर्माण से बागपत में लव जेहाद, अवैध धार्मिक स्थलों का निर्माण, गोवंश कटान व धार्मिक स्थलों से ध्वनि प्रदूषण आदि समस्याओं को पूर्ण रूप से समाप्त करने में सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में राष्ट्र विरोधी गतिविधि पाई गई तो मंच के कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग कर निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कथित बुद्धिजीवियों द्वारा जो राष्ट्र विरोध अभियान चलाए जा रहे हैं, उन्हें हिंदू जागरण मंच विफल करेगा। इसमें जिला अध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, अंकित बढ़ौली, दीपक बामनौली, शौकेंद्र, विनीत जैन, बबलू, गुलबीर चौहान, विशाल चौहान, कुलदीप, जय कुमार, राहुल, प्रवेश, नीरज, अमित मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें