दुर्गा मंदिर में श्रीराम दरबार की स्थापना की
बड़ौत (बागपत)। शताब्दी नगर में स्थिति दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार की विधि-विधान से स्थापना की गई। इस दौरान शुक्रवार को सुबह के समय यज्ञ किया। इसमें यज्ञ के ब्रह्मा रूपेश राठी अपनी पत्नी सहित विराजमान रहे। पंडित शशिकांत शर्मा, पंकज शर्मा, बलराम शास्त्री और बेदीराम शर्मा ने मंत्रोच्चारण से यज्ञ कराया । इसके बाद श्रीराम दरबार की मूर्तियों को बैंडबाजों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शताब्दी नगर स्थित दुर्गा मंदिर लाया गया। यहां उनकी प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने नृत्य किया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें सुधीर मलिक, श्रवण मलिक, सत्येंद्र खोखर, मदन पाल, आदर्श कुमार, राजीव कुमार आदि रहे।