फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 कुम्हारों को दिया कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने बरवाला और बिजवाड़ा गांव में 60 कुम्हारों को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया । खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मंडलीय कार्यालय ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण में छपरौली, ढिकाना, जौहड़ी, जोनमाना, चौबली और बरवाला सहित बजवाड़ा के कुम्हारों को बिजली के चाक पर प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण के दौरान मिट्टी के बर्तन बनाना सिखाया। इसके अलावा हैंडीक्राफ्ट उत्पाद जैसे खिलौने, हाथी घोड़ेे, मूर्ति फ्लावर पोट एवं अन्य सामग्र बनाने का भी प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिला समन्वयक सुरेंद्र पाल ने बताया प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 60 कुम्हारों को विद्युत चालित उन्नत चाक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें