फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोर्ट रोड पर अतिक्रमण के कारण आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। सोमवार की देर शाम कोतवाली के सामने कोर्ट रोड पर जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने स्वयं ही जाम खुलवाया। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शहर वासियों का कहना है कि कोर्ट रोड पर आए दिन जाम में एंबुलेंस फंस जाती है। कई घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। कोतवाली के बाहर खड़े लावारिस वाहनों के कारण भी जाम लगता है। कई बार कस्बा वासी कोतवाली में हंगामा कर चुके है, लेकिन पुलिस ने आज तक इस समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकाला। सोमवार को अर्थी लेकर श्मशाम घाट रहे लोग फंस गए। अर्थी को निकलने के लिए भी रास्ता नहीं मिला। बाद में वाहन चालकों ने स्वयं ही जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें