दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढे भरवाने का कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन गड्ढे भरने का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। जगह-जगह सड़क के बीच में पत्थर डाले गए है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पत्थरों से फिसल कर बाइक सवार चोटिल हो रहे है। महीपाल सिंह प्रधान, महावीर, डॉ. प्रवीण, सोनू माया, हेमंत एडवोकेट, मास्टर नहार सिंह, मास्टर विजयपाल, मास्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पीडब्लूडी विभाग ने बिना ठेका छोड़े ही गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया है।