बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिक परीक्षाफल में स्थान पाने वाले मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम सिंह और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। डायरेक्टर ने बताया कि कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। कक्षा छह मेें विषु ने 99.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, रोहित ने 98.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और खुशी ने 98.07 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में तनु शर्मा ने 98.78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, तनुष्का ने 98.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और दिया दांगी ने 98.35 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया। कक्षा आठ में अमर तोमर ने 98.07 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, प्रियांशी ने 98.07 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और आदित्य शर्मा ने 97.35 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा नौ मेें आरजू ने 98 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, आदित्य ने 96.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और तानिया ने 95.83 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पाया। कक्षा 11 मैथ ग्रुप में प्राची शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, युवराज ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और पूर्वा ने 94.1 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय, कक्षा 11 के बायोलॉजी ग्रुप में खुशबू शर्मा ने 95.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, तनु तोमर ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और अंजली ने 91.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन योगेश राणा ने किया। इसमें अमित कुमार, गौरव, सोमित, सोनिया, संगीता, अलका आदि रहे।