फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ से हो सकते है असाध्य रोग ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। योगाचार्य अरविंद्र शास्त्री ने कहा कि यज्ञ में उपस्थित होने वाला प्रत्येक व्यक्ति ईश्वर कृत कार्य के संपादन के लिए संस्कारित हो रहे हैं। वे शनिवार को दाहा गांव में चल रहे पंच कुंडीय सामवेद पारायण महायज्ञ में दूसरे दिन ब्रह्मा पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यज्ञपेथी रोग को समाप्त करने के लिए आयुर्वेद की विद्या है। इससे असाध्य रोग को भी ठीक किया जा सकता है। वर्तमान में मौसम चक्र बदलने के साथ ही अनेक बीमारी पैदा हो रही हैं। रोगों के अनुकूल विशेष औषधियों के द्वारा त्रिकोणीय यज्ञ कुंड में आहुति देने से रोग के ऊपर तुरंत अंकुश लगाया जा सकता है। स्वामी सत्यवेश ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की पहल कर कविता प्रस्तुत की। पांच यज्ञ वेदी पर यजमानों के रूप में सोनू विलायती, रामफल, गुल्लू, मास्टर रविंद्र, अंकित सपत्नीक उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी सुशील और पर्यावरणविद डॉ. चंद्रवीर राणा ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें