दोघट (बागपत)। नंगला कनवाड़ा में प्रधान मांगेराम चेयरमैन के आवास पर बैठक में होली को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की । इसमें वक्ताओं ने कहा पानी की बर्बादी न करें। शराब पीकर हुड़दंग से बचें। होली पर प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। इसमें किशन सिंह, मास्टर जयदेव सिंह, आदेश, राजपाल सिंह, जमशेद, धर्मदास, प्रेमवीर, राजेंद्र सिंह आदि रहे। वहीं टीकरी में चेयरमैन सोमपाल राठी के आवास पर बैठक में होली को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इसनें जय कुमार जैन, प्रदीप कुमार, प्रवीन कुमार, पप्पन, राजन, विजयपाल सिंह, राजबीर, पंकज राठी, सचिन राठी, अनुज राठी, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, नरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, अखिलेश जैन आदि रहे।