फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण से दिलाई जाएगी मुक्ति, चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सर्वे के बाद प्रदेश के सभी मंडलायुक्त और डीएम को पत्र जारी किया कि कुपोषण को जड़ से समाप्त करना है। इसके लिए सभी योजनाओं का लाभ गांव-गांव टीम को भेजकर गर्भवती महिलाओं को देने के निर्देश दिए हैं, ताकि कुपोषण को खत्म करके प्रदेश की स्थिति देश में अच्छी की जा सकें। बाल विकास द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार बच्चों को पोषाहार का नियमित वितरण मातृ समिति, अभिभावकों और ग्रामीणों के सामने किया जाए। पोषाहार वितरण में निर्धारित पांच, पंद्रह और 25 तारीख में ही किया जाएगा। इसका वितरण स्वास्थ्य पोषण दिवस के ही दिन किया जाए। आंगनबाड़ी को कुपोषित बच्चों के परिवारों का भ्रमण करने और अभिभावकों को पोषाहार से निर्मित होने वाले पौष्टिक आहारों की जानकारी, खान पान एवं साफ सफाई, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने को कहा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग अति कुपोषित बच्चों की ग्राम वार सूची बनाए। साथ ही सूची में बच्चों के पिता का नाम और मोबाइल नंबर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए, ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें