फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली पाइप पेयजल योजना की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली गांव पाइप पेयजल योजना में बरती गई अनियमितता की जांच तीन अफसरों को सौंपी। सीडीओ चांदनी सिंह ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन

गांगनौली गांव में 3.50 करोड़ की लागत से ओवरहेड टेक का निर्माण कराया, इसके अलावा पाइप लाइन बिछवाई । ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 30 प्रतिशत घरों में ही पानी पहुंच रहा है। 70 प्रतिशत लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांव के सत्यवीर सिंह, ओम सिंह, सुरेश, राजीव कुमार, ओमवीर, राहुल सिंह, बंटी, रणवीर सिंह, हरपाल सिंह, ओमपाल राठी ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से इसकी शिकायत की। डीएम ने सीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीन अफसरों की समिति का गठन किया। निर्देश दिए 10 दिन में जांच कर कार्यालय को अपनी रिपोर्ट देंगे। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान सुभाषना देवी ने बताया कि गांव में पाइप निम्न स्तर के लगे हैं। कई बार जल निगम को इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें