फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हार्ट फेल होने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

फजलपुर गांव में चारा लेने गए किसान की ठंड के कारण हार्ट फेल होने से मौत हो गई। उसे बड़ौत सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
मृतक रामचंद्र (60) पुत्र धनी राम फजलपुर गांव का रहने वाला है। वह शुक्रवार की सुबह खेत में चारा लेने गया था। पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते चारा काटते समय वह बेहोश होकर गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। उसका बेटा प्रदीप सहित अन्य परिवार के लोग खेत में पहुंचे और उसे बड़ौत सीएचसी लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कहा अत्यधिक ठंड के चलते उसका हार्ट फेल हो गया। इस कारण किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें