केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी : बालियान
दोघट। खतौली से रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। शुक्रवार को पुसार में उन्होंने कहा कि बिजली के दाम दोगुने से भी अधिक कर किसानों ही नहीं, भूमिहीनों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान गन्ने की समस्या से भी जूझ रहा है गन्ने के मात्र 10 रुपये बढ़ाकर बड़ा ही भद्दा मजाक किसानों के साथ किया है। बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। चुनाव में 14 दिन के अंदर भुगतान कराने का दावा करने वाली सरकार अब कैसे चुप्पी साधे बैठी है। कुलदीप बालियान, राजीव बालियान, मनोज पंवार, हरेंद्र पंवार, राहुल बालियान मौजूद रहे।