फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आंगनबाड़ी करेंगी जेल भरो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से आंगनबाड़ी करेंगी जेल भरो आंदोलन
विज्ञापन


बागपत। आंगनबाड़ियों का बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर क्रमिक अनशन जारी रहा। सोमवार को भी उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने कहा कि करीब दो माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन कर रही है। सरकार का मांगों पर कोई ध्यान नहीं है। कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। चेतावनी दी कि जब तक सरकार से लिखित में आदेश नहीं मिलता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि धरने को समाप्त करने के लिए अधिकारी दबाव बना रहे है। जब तक उनकी 13 मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि आज मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्र होंगे। वहां से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। सभी से एकजुट होने का आह्वान किया है। सीमा जैन, रेखा, मुनेश, गीता, राशी, मायावती, आशा, सीता मेहता, फरजाना, सुनीता रंगा, दर्शना, ममता, लक्ष्मी, रचना शर्मा, रजनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें