फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में गौरव ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान गौरव शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। क्षेत्र के टांडा पुलिस चौकी पर तैनात एसआई प्रभाकर दत्त शर्मा के पुत्र गौरव शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता। गौरव शर्मा नेवी में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत है। 15 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहंसबर्ग में आयोजित कुश्ती के ग्रीको रोमन मे 63 किग्रा भार वर्ग में थल सेना के विकास को हराकर स्वर्ण पदक जीता। गौरव शर्मा अब तक आठ स्वर्ण पदक जीत चुके है। भारत की ओर से इस चैंपियनशिप में खेलने के लिए पहलवानों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें