अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। भाजपा की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसके बाद भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्यकर्ता और नगर पंचायतों की ओर से विशेष सफाई की जा रही है। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करें। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान और जिला महामंत्री रविंद्र राठी एडवोकेट ने कहा कस्बे के 11 वार्ड में हर वार्ड में एक संयोजक प्रभारी, 11 सदस्यों की एक समिति बनाई जाएगी। वोट बनवाने के लिए कार्यकर्ता बीएलओ को साथ लेकर घर-घर जाएंगे। बैठक के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में सफाई अभियान चलाया। इसमें मनोज सिंघल, दौलत राम, जसवीर सोलंकी, राकेश जैन, बिजेंद्र शर्मा, अशोक सिंघल, मनोज आर्य, डॉ. सुभाष त्यागी, अमित जैन, अशोक, सुमित, ब्रिजेश गोयल, कौशल त्यागी, मिथलेश, देवेंद्र, पवन ठेकेदार आदि रहे।