फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में निकाली भगवान नेमीनाथ की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। कस्बा टीकरी में भगवान नेमीनाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

रथ यात्रा मल्लिनाथ मंदिर से शुरू होकर मैन बाजार, पट्टी दाबड़ा, धीमाना होते जैन धर्मशाला पहुंची। वहां भगवान नेमीनाथ का अभिषेक हुआ। इसके बाद पूजा अर्चना की । रथयात्रा में एक दर्जन मशहूर बैंड धार्मिक धुने बजाते चले। बैंडों के बीच-बीच में एक दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां चली। इसमें सबसे पीछे भगवान नेमीनाथ की प्रतिमा रथ पर विराजमान रही। सौधर्म इंद्र की पहली बोली राजेंद्र जैन और अजय जैन, सारथी की बोली सुशील जैन और अमित जैन, खजांची सुशील जैन और अतुल जैन, चंवर ढुलावन की बोली जगमेंद्र और गोपाल के नाम रही। इसके आयोजन में पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी, राकेश जैन, वीरेंद्र जैन, संजय जैन, सुशील जैन, विमल प्रसाद जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा बामनौली गांव में भी मनमोहक आकर्षक झांकियों और बैंड बाजों के साथ रथ यात्रा निकाली ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें