फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निस्तारण में बागपत तहसील अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण करने में बागपत तहसील ने कई मंडलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। अगस्त माह में जितने भी पोर्टल पर शिकायतें आई, संबंधित विभागों के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर उनका निस्तारण कराया है। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कई मंडलों में शिकायतों का निस्तारण कराने में अगस्त माह में बागपत तहसील ने पहला स्थान प्राप्त किया। डीएम और अफसरों ने शिकायतों को जीरो करने पर संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा आगे भी इसी प्रकार से हर शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें