फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
संस्था के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें दिल्ली-सहारनपुर मार्ग जो गड्ढों में तब्दील हो चुका हैं, उसके छह लेन बनवाया जाए, दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग का दोहरीकरण व विद्युतीकरण कराया जाएगा। मलकपुर गन्ना मिल द्वारा जो किसानों का बकाया गन्ना भुगतान है, उसे दिलवाया जाए। बिजरौल गांव में तैयार पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। किरठल गांव में पालीटेक्निक में कक्षाएं चालू कराई जाए। चौगामा नहर में पानी छोड़ा जाए। इनमें डॉ. महक सिंह देव, हरेंद्र कंडेरा, महेश, सुरेंद्र सिंह सरोहा, अख्तर अली, बालिस्टर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें