बड़ौत (बागपत)। गायत्री रायफल क्लब पर सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में 40वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कोच फारूख अली ने किया। कोच ने बताया कि 24 से 31 अगस्त तक मेरठ मेें आयोजित 40वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में क्लब के आविष्कार तोमर ने 50 मीटर फ्री पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल, जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल व आईएसएसएफ एयर पिस्टल टीम में कांस्य पदक झटका। इसके अलावा 25 मीटर स्टर्ड पिस्टल में आसिफ अली ने सिल्वर, 50 मीटर फ्री पिस्टल टीम में संदीप, अर्जुन, आकिब ने 706/900 अंक प्राप्त कर सिल्वर पदक झटका। राहुल ने 25 मीटर सेंटर फायर .32 बोर व्यक्तिगत में कांस्य व टीम स्पर्धा में रजत पदक झटका। स्वागत करने वालों मेें कोच फारूख अली, कपिल शर्मा, रणवीर सिंह, सागर, सावन, नावेद, आदित्य, गौरव, अरमान, पवन, अजीम, मुकुल शामिल रहे।