फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के हकों की अनेदखी बर्दास्त नहीं- वीरेन्द्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उप्र शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा किसी भी कीमत पर शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षकों की बैठक में उन्होंने कहा शिक्षकों ने जहां संघर्ष के बाद सातवां वेतनमान पा लिया है, वहीं अभी भी प्रदेश सरकार शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर अनदेखी कर रही है। इसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए यदि संघ को आंदोलन भी करना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। प्रचार मंत्री अजय राम शर्मा ने कहा लेखा संगठन की हरकतों के चलते शिक्षकों के चयन, वेतनमान, पदोन्नति व नवीन पेंशन कटौती का ब्यौरा अभी तक नहीं मिल पाया है। इन सभी मांगों को लेकर 25 अगस्त को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में होने वाली बैठक मेें विचार किया । संचालन प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने किया। इसमें बल्लम सिंह शर्मा, ललित जैन, नवीन, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें