बड़ौत (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शुभारंभ छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने शहीद भगत सिंह व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर व झंडारोहण से किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को भूलना नहीं चाहिए। उन्हें के बलिदान की बदौलत हम आजाद देश में चैन की सांस ले रहे हैं। बाद में कॉलेज परिसर में विधायक ने पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवनियुक्त प्रबंधक, पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुभाष सिंह, रविंद्र सिंह व समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।