योग से ही मनुष्य रह सकता है स्वस्थ
बड़ौत (बागपत)। ग्वाली खेड़ा गांव में चल रहे 11 दिवसीय योग शिविर के आठवें दिन साधकों को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिविर का सोमवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ. सुनीता जैन ने किया। उन्होंने कहा आज मनुष्य पैसे कमाने की चाहत में पागल होता जा रहा है, उससे न तो अपने परिवार की चिंता है और न ही अपने शरीर की। अत्यधिक भागदौड़ और मानसिक परेशानी से वह बीमार हो जाता है, इसलिए मनुष्य को यदि स्वास्थ्य रहना है तो उसे प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग करने से जहां मनुष्य स्वस्थ रहता है, वहीं बीमारियां दूर रहती है। इस अवसर उन्होंने शिविर मेें आए साधकों को प्राणायम, अनुलोम-विलोम, कपाल भांति आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस मौके पर सह प्रभारी डॉ. कमला अग्रवाल, प्रचारक विनेश भाई ने भी यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। इसमें ब्रजमोहन शास्त्री, कुलदीप, साधुराम, ललित कुमार आदि शामिल रहे।