बिनौली (बागपत)।
प्राथमिक विद्यालय धनौरा सिल्वर नगर नंबर एक में यूथ वीरांगनाओं ने नशे के खिलाफ सेमिनार का आयोजन किया। इसमें बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया। वीरांगना बहन राजेश गर्ग एवं मंजू ने स्कूली बच्चों को गुटखा, खैनी, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि से होने वाली भयंकर बीमारियों के बारे में बताया और भविष्य में कभी न नशा करने की शपथ दिलाई। इस पर सभी बच्चों ने भविष्य में कभी न नशा करने का संकल्प लिया। सेमिनार में रविता, गुड़िया, सोमवती, पूजा, मुनेश आदि ने सहयोग किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार, सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, गीता रानी, सुनीता, विनीता, आयुषी शर्मा ने बहनों के कार्य की सराहाना कर धन्यवाद किया।