फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर सागर महाराज का दीक्षा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अजितनाथ मंदिर कमेटी के सौजन्य से विहर्ष सभागार में आचार्य सुंदर सागर महाराज का 22वां दीक्षा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मंगलाचरण सूरभि जैन ने किया। अर्घ्य समर्पित करके लोगों ने भावांजलि अर्पित की। इसके बाद छुल्लिका सुधन्यमति माता व आर्यिका सुन्यमति माता ने आचार्य सुंदर महाराज की तपस्या और ज्ञान की विशेषताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा कि जीवन में गुरु के प्रति जाति का भेदभाव नहीं करना चाहिए। गुरु सभी जीवों को धर्म का उद्देश्य देकर पार लगाते हैं। दिगंबर गुरु के लिए जैन शासन सर्वोपरि है। मुनि सुयश सागर महाराज ने कहा कि आचार्य सुंदर सागर महाराज एक श्रेष्ठ आचार्य हैं। वे रोगी साधु की तन-मन, धन से सेवा करते हैं। इस अवसर पर भक्तगणों ने विनयांजलि गुरु चरणों में अर्पित कर संयम के मार्ग पर आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में मदनलाल जैन, प्रमोद जैन, अशोक जैन, वरदान जैन, अतुल जैन, संदीप जैन, नीरज जैन, मनोज जैन, बालकिशन जैन, शशि जैन, अरिदमन जैन, सुखदर्शन लाल जैन, अखिलेश जैन, प्रवीण जैन, सुंदर लाल जैन, विवेक जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चित्र अनावरण का सौभाग्य राजेंद्र प्रसाद, लवली जैन, प्रेमचंद जैन व ललित जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन जिनेंद्र जैन व डॉ. श्रेयांस जैन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें