बागपत। पुलिस लाइन में 150 बीघा जमीन पर उगाई गई गेहूं की फसल ट्रैक्टर चलाकर उजड़वा दी गई। जिससे किसानों में रोष का माहौल है।
किसान मुकेश, यामीन, सफात अली, महफूल, भूरा, कल्लू, सोनू, गुलाब आदि ने बताया कि उन्होंने पुलिस लाइन की 150 बीघा से अधिक जमीन टेंडर पर उगा रखी थी। फसल काटने के बाद अब उन्होंने गेहूं की फसल उगा दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन के आरआई ने टेंडर खत्म होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया, जबकि वे इस बार भी टेंडर भरकर उगाई करना चाहते है।
आरोप लगाया कि पुलिस ने 150 बीघा से अधिक जमीन पर उगाई गेहूं की फसल ट्रैक्टर चलाकर उजाड़ दी है। आरआई विजय पांडेय का कहना है कि किसानों का टेंडर खत्म होने के कारण उन्हें वापस भेजा गया। टेंडर जारी होने के बाद खेती करने की अनुमति दे दी जाएगी। फसल उजाड़ने के आरोप गलत है।