बागपत। जिले में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत छह करोड़ 28 लाख रुपये से 15 मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें पांच सीसी रोड है तो अन्य दस पर इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। इनके लिए बजट भी जारी हो गया।
गांवों के कई संपर्क मार्ग काफी समय से खराब हैं और उनके निर्माण की ग्रामीण मांग कर रहे हैं। जिनका त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जहां से 15 मार्गों के निर्माण की मंजूरी मिली है। इनमें पांच मार्गों के लिए दो करोड़ 90 लाख रुपये जारी किए गए है। इनके अलावा तीन करोड़ 38 लाख रुपये से दस मार्गों पर इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। इनके निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है।
इन सीसी रोड का होगा निर्माण
-चमरावल में पंचायत घर से चांदीनगर रोड तक सीसी रोड का 35.54 लाख रुपये से निर्माण
-रटौल-गोठरा संपर्क मार्ग पर नंगलाबढ़ी अहमदनगर में नाला व सीसी रोड का 86.10 लाख से निर्माण
-मुबारिकपुर तालाब से लेकर खेकड़ा-मुबारिकपुर मार्ग तक सीसी रोड का 27.51 लाख रुपये से निर्माण
-अहमदपुर घिटौरा संपर्क मार्ग का 94.61 लाख रुपये से निर्माण
-खट्टा प्रहलादपुर में चमरावल रोड पर हरिजन बस्ती में सीसी रोड का 86.84 लाख रुपये से निर्माण
-तुगाना में पंचायत भवन के पास इंटरलॉकिंग लगाने का 38.86 लाख रुपये से कार्य होगा
-नांगल में टांडा-रमाला मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य 27.63 लाख रुपये से होगा
-लूंब, पोईस, कासिमपुर खेड़ी, अलावलपुर, अहमदशाहपुर पदड़ा, नैथला, ग्वालीखेड़ा, बली मेवला में भी इंटरलॉकिंग का कार्य होगा
त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बजट जारी हुआ है। जिससे सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा और इंटरलॉकिंग लगवाई जाएगी। इसके लिए निविदा जारी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। - हबीबुल्ला, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग