फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत लाइन से खेत में लगी आग, 15 बीघा ईख की फसल हुई बर्बाद

विज्ञापन
जर्जर विद्युत लाइन से उठी चिंगारी से लगी आग - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। ग्राम सिनौली के जंगल में बुधवार को जर्जर विद्युत लाइन से उठी चिंगारी से खेत में आग लग गई। किसान धर्मपाल की 15 बीघा ईख नष्ट हो गई। वहीं, आग की चपेट में आने से किसान के दो पालतू कुत्ते भी मर गए।
विज्ञापन

इस घटना के बाद किसानों में पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार वे संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। हर साल इन जर्जर लाइनों के कारण किसानों के खेतों में आग लगने से नुकसान हो रहा है। पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में विपिन पूनिया, प्रदीप पूनिया, अनुज, इकबाल, देशपाल, आजाद, महक सिंह, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें