बागपत। भवानी सिंह खंगारौत ने कहा राशन कार्डों के सत्यापन के कार्य को समय पर पूरा करें।
डीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अपात्र 1508 राशन कार्ड निरस्त कराए और 921 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर क्षेत्र में 299 काटे तो 479 नए पात्र परिवार आनलाइन जोडें हैं। राशन कार्डों के सत्यापन के लिए 429 टीमें गठित की। 188000 राशन कार्डो का सत्यापन का कार्य पूर्ण कराया गए। बताया 78 पीओएस मशीने उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर स्थापित कराई गई है।