सहायता समूह के कार्यकर्ता देंगे स्वच्छता का संदेश
बागपत। स्वयं सहायता समूह ओडीएफ बनाने के लिए गांव-गांव जाकर ग्रामीणों में जागरूकता फैलने का कार्य करेंगे। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह का सहयोग लिया जाएगा। उनकी एक टीम बनाकर समूह के सभी सदस्यों को गांव-गांव भेजकर ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। साथ ही समूह में जो महिला और पुरुष पढ़ना लिखना नहीं जानता है उसको साक्षर बनाया जा सके।