संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को शांति विधान का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। भगवान का प्रासुक जल से अभिषेक, शांतिधारा की। इसके बाद शांति विधान में श्रद्धालुओं ने भगवान को 148 अर्घ्य चढ़ाकर पूजा की। श्रद्धालु भाव विभोर होकर भगवान की जय-जयकार कर झूमते रहे। माहौल पूरी तरह भगवान पार्श्वनाथ मय हो गया। इस दौरान त्रिलोक जैन, विनय जैन, महेश जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, राजेश जैन, हिमांशु जैन शामिल रहे।