फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 1456 मरीजों ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में रविवार को 20 ग्रामीण व तीन शहरी पीएचसी सहित 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में 639 पुरुष, 633 महिला और 184 बच्चों ने अपनी जांच कराई। चार लोगों में टीबी और एक मरीज में हेपेटाइटिस बी की पुष्टि हुई। इनके अलावा आंखों के 14 मरीज, हाइपर टेंशन के 66, सात कुपोषित बच्चें के अलावा 662 अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों का उपचार कराया गया। मेले में उपचार के दौरान 13 मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इनमें से छह को मेडिकल ट्रीटमेंट, एक मरीज को जरनल सर्जरी, चार को आंखों की सर्जरी और दो को ईएनटी सर्जरी के लिए भेजा गया। मेले में 480 लोगों की आरटीपीटीआर जांच कराई गई और 86 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें