दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्री जी का पालना झुलाया
बागपत। मां पद्मावती महिला जैन मिलन की ओर से दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में महावीर जयंती के मौके पर श्री जी का पालना झुलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पंकज जैन, पीयूष जैन, अतुल जैन, हंसराज जैन, अशोक जैन की ओर से दीप जलाकर किया गया। सर्वप्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य मंदिर के अध्यक्ष पंकज जैन को प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर में बच्चे, महिलाओं की ओर से नाटक और कव्वालियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेरणा जैन ने किया। कहा कि धार्मिक कार्यो को करना चाहिए। पंकज जैन ने सभी व्यक्तियों को प्रतिदिन मंदिर आने का अनुरोध किया। कहा कि मंदिर जाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नेहा, सुषमा, अंजलि, पूनम जैन, शिल्पी जैन, मीनाक्षी जैन, अर्चना जैन, साक्षी जैन, स्वीटी जैन मौजूद रहे।