बागपत। विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीडीओ पीसी जायसवाल ने की।
उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा और बाल विकास विभाग के कर्मी आपस में सामंजस्य स्थापित कर जनपद के शून्य से पांच वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बूथ दिवस पर सात अप्रैल को स्कूलों को खोला जाए। इस दिन मिड-डे मील बनाया जाएगा। बुलावा टोलियां के माध्यम से बच्चों को स्कूलों में बुलवाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी। जनपद में कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से छूटना नहीं चाहिए। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखकर पोलियो कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। सात अप्रैल को बूथ दिवस, आठ, नौ, 15, 16 और 18 अप्रैल को घर-घर भ्रमण कर पोलियो की दवा से प्रतिरक्षण और 20 अप्रैल को पोलियो बी टीम का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसमें बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, अतुल बंसल, डॉ. यशवीर सिंह आदि रहे।