अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में सोमवार को शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान हवन और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली-मेवला गांव में हवन के साथ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया। सभी ने आहुतियां दी। प्रधानाचार्य नवाब सिंह, पीटीआई संजीव शर्मा, वेदप्रकाश, देवेंद्र, अनुज शर्मा, बिजेंद्र सिंह, सुभाष पारचा आदि रहे। शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ किया । इस मौके पर हवन का आयोजन किया । स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम ने बच्चों को अभ्यास का महत्व बताया। कहा कि केवल एक ही मूलमंत्र है मेहनत। जिससे सब कुछ हासिल किया जा सकता है। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. केके अजीत ने भी छात्रों को संबोधित किया। विक्रांत दीक्षित, मोहित सिंघल, रश्मि शर्मा, कुलदीप, दीपिका, खुशबू, भारती, शालिनी का सहयोग रहा।