खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर खेकड़ा नगर क्षेत्र में चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने छात्र और छात्राओं को पेट में होने वाले कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि बच्चों को साफ सफाई रखनी चाहिए। खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोने चाहिए। इससे पेट में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है और बच्चे स्वस्थ रहते हैं। प्रभारी अधीक्षक ने चिकित्सकों की टीम के साथ नगर क्षेत्र के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर शिक्षकों को छात्र और छात्राओं को गोली खिलाने के निर्देश दिए।