बागपत। शिव सेना जिला प्रमुख हरिओम शर्मा के आवास पर शिव सेना के संस्थापक स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। उसके बाद उप प्रमुख प्रवीण कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा गया। मांग रखी बाला साहेब ठाकरे के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए, गाय को राष्ट्रीय पशु, बीडी, सिगरेट और सामान पर पैकेटों पर हिंदू देवी देवताओं के चित्र पर प्रतिबंध, गो हत्या, देवी देवताओं का अपमान, मंदिरों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिला प्रमुख हरिओम, मंडल सचिव पीतम सिंह धामा, रणवीर सिंह पंवार, डॉ. पुष्पेंद्र, प्रवीण कुमार, संदीप तोमर, ओमवीर सिंह सैनी, बिट्टू पांचाल, अमित वर्मा, परमानंद कौशिक, हरवीर सिंह नैन, शौकेंद्र, गोपाल गौड़, मनोज कुमार, ब्रजमोहन शर्मा, अशोक कुमार, राममेहर, दिनेश कुमार का मौजूद रहे।